गणतंत्र दिवस की तैयारियों का कलेक्टर व एसपी ने लिया जायजा…मिनी स्टेडियम में जीवंत झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह होंगे आकर्षण का केंद्र।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आज प्रातः 11 बजे मिनी स्टेडियम का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, बैरिकेटिंग, मैदान की स्थिति सहित संपूर्ण आयोजन स्थल का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अक्षा गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर जोर देते हुए सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच की आकर्षक सजावट, सुदृढ़ बैरिकेटिंग तथा आगंतुकों की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल, प्रवेश एवं निकास की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान 13 विभागों एवं संस्थाओं द्वारा तैयार की गई आकर्षक एवं थीम आधारित चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें शासन की योजनाओं, नवाचारों एवं जनहित कार्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत एवं स्थानीय संस्कृति को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।कलेक्टर ने वीआईपी, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के लिए पृथक एवं व्यवस्थित बैठक व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने आमंत्रण पत्रों का समय पर वितरण एवं कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट रूपरेखा के अनुसार सभी तैयारियां सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन मिलेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!