विकास नंद/ सर्वव्यापी/
महासमुंद पुलिस ने दो बड़ी आपराधिक घटनाओं—थाना सांकरा के ग्राम बल्दीडीह में हुई चोरी और गरियाबंद जिले के थाना छुरा अंतर्गत ग्राम चरौदा में मई 2025 की डकैती—का सफल खुलासा करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चोरी–डकैती के सरगना कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 93 लाख 33 हजार रुपये मूल्य की सोना–चांदी, वाहन और अन्य सामग्री बरामद की है।जांच में सामने आया कि आरोपी अपने ही रिश्तेदारों के घरों को निशाना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे। बल्दीडीह में सगे चाचा और चरौदा में सगी बहन के ससुराल में चोरी–डकैती की गई। आरोपियों ने रैकी, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्रवाई में पकड़े जाने से पहले अंतर्राज्यीय चोरों को भी शामिल किया था।पुलिस ने 471.24 ग्राम सोना, 1.429 किलोग्राम चांदी, टाटा नेक्सॉन, मारुति स्विफ्ट, यामाहा मोटरसाइकिल सहित मोबाइल फोन जब्त किए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है, वहीं चोरी के आभूषण खपाने वाले ज्वेलर्स पर भी विधिवत कार्रवाई की जा रही है।