नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

माटीकछार (डाहीबहरा) ग्राम पंचायत डाहीबहरा के तत्वावधान में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन 19 जनवरी 2026 को तुलतुला मंदिर के पास, माटीकछार मैदान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 जनवरी 2026 को हुआ था, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया।फाइनल मुकाबला अंधियारा खोह एवं माटीकछार (डाहीबहरा) के बीच खेला गया टॉस जीतकर माटीकछार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 74 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए अंधियारा खोह की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 9.2 ओवर में जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।प्रतियोगिता में विजेता टीम अंधियारा खोह को प्रथम पुरस्कार के रूप में 20,000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी,जबकि उपविजेता माटीकछार टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन पैकरा जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03 मुख्य रूप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुलाब सिंह राज, बलवीर सिंह करसाल, सुखराम सोनवानी (जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01), सरपंच भीमवती करसाल (ग्राम पंचायत डाहीबहरा), पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुद्रिका सिंह सर्राटी, उप सरपंच रघुवर सिंह ओट्टी, पूर्व उप सरपंच अमोल सिंह पुरी, पूर्व सरपंच बलवीर सिंह (पप्पू जी), पूर्व सरपंच देवलाल सिंह धुर्वे, सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।कार्यक्रम में धिरपाल सिंह श्याम (प्रधान पाठक), महेंद्र सोनी (शिक्षक), संतोष सिंह मांझी (शिक्षक) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व खेलप्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्साह और खेलप्रेम की नई ऊर्जा देखने को मिली।