छतौना में विकास को नई रफ्तार—25 लाख की लागत से विवाह भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा अंतर्गत जनपद पंचायत तखतपुर और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत छतौना में ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। ग्राम पंचायत छतौना में क्रिकेट मैदान के समीप 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विवाह भवन के निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत कर दी गई है।निर्माण कार्य के अंतर्गत बोर खनन कार्य पूर्ण किया गया, जिसके उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत की सरपंच राधिका राकेश कौशिक के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपसरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर मानिकपुरी, रामेश्वर कौशिक, दीनबंधु आनंद, राघुवेंद्र कौशिक, शरद कौशिक, ओमप्रकाश निर्मलकर, राकेश यादव, राजकुमार कौशिक, जीवन तंबोली, रामेश्वर साहू, महेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ ग्रामवासी उपस्थित रहे।सरपंच राधिका राकेश कौशिक ने कहा कि विवाह भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक कार्यक्रमों, विवाह एवं अन्य सामूहिक आयोजनों के लिए एक सुलभ और सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीणों को निजी खर्च से बाहर आयोजन करने की मजबूरी से राहत मिलेगी और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलेगी।ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे ग्राम पंचायत छतौना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और आशा जताई कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!