बिलासपुर/भागवत प्रसाद/ब्यूरो चीफ/सर्वव्यापी छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छत्तीसगढ़ रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष सी ए विष्णु दत्त बघेल द्वारा बिलासपुर जिला के ग्राम ढनढन ब्लॉक तहसील एवं विधानसभा तखतपुर के शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्याम मूरत कौशिक को छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छत्तीसगढ़ रायपुर का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर श्याम मूरत कौशिक ने प्रदेश अध्यक्ष सी ए विष्णु दत्त बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि वे प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी प्रदेश पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में वे छग प्रदेश के सर्व समाज को संगठित एवं जागरूक करने का कार्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करते रहेंगे।