महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक माह में 1900 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त, सरायपाली में दो आरोपी गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुंद पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। बीते एक माह में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 130 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 1912.87 लीटर अवैध शराब जब्त की है।

इसी अभियान के तहत 21 जनवरी 2026 को थाना सरायपाली क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग प्रकरणों में पुलिस ने 71 लीटर 600 मिलीलीटर अवैध शराब (अनुमानित कीमत 24,400 रुपये) जब्त की। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त TVS कंपनी की एक स्कूटी (कीमत लगभग 50,000 रुपये) भी जब्त की गई।

पुलिस ने इस कार्रवाई में मंजू बेहरा (32 वर्ष) एवं कृष्णा गोस्वामी (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

जप्त सामग्री:हाथ भट्ठी महुआ शराब – 50 लीटर (10,000 रुपये)अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की – 120 पौवा (21 लीटर 600 मि.ली.) (14,400 रुपये)TVS स्कूटी – 50,000 रुपये कुल जप्त मूल्य: 74,400 रुपये महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!