विकास नंद/ सर्वव्यापी/
विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल द्वारा दूरस्थ सुदूर अंचल में स्थित शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कोटद्वारी (संकुल केंद्र बलौदा) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन योजना, विद्यार्थी विकास सूचकांक, दीवार लेखन, विद्यांजलि पोर्टल, स्वच्छता तथा आधारभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के समय बीईओ ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और शिक्षण की गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, भोजनालय की साफ-सफाई एवं खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण की भी जांच की गई। आवश्यक सुधार के लिए संबंधित प्रधानपाठक एवं विद्यालय स्टाफ को निर्देश दिए गए। इस दौरान बीईओ प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए।बीईओ ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए।