सहायक शिक्षक फेडरेशन ने विभिन्न मांगों को लेकर डीईओ को सौंपा ज्ञापन।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के तत्वावधान में गुरुवार 22 जनवरी 2026 को अपराह्न 4.30 बजे शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में ज्ञापन सौंपा गया। यह कार्यक्रम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी कुर्रे, प्रदेश सलाहकार रंजीत बनर्जी एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ।जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से रखी गईं। इनमें परीक्षा अनुमति तत्काल जारी करने, वरिष्ठता सूची को न्यायालय के निर्णय के अनुरूप संशोधित कर जारी करने, सहायक शिक्षक से प्राथमिक प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने, सेवा पुस्तिका एवं जीपीएफ पासबुक का नियमित संधारण करने तथा चिकित्सा देयक प्रतिपूर्ति का समय-सीमा में निराकरण करने की मांग शामिल रही।ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे को सौंपा गया, जिन्होंने शिक्षकों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जिला संयोजक ढोलालाल पटेल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विकास कायरवार, जिला सचिव रविन्द्र खुंटे, मीडिया प्रभारी अवधेश विमल सहित देव कुमार मरावी, तामेश्वर संन्डाय, देवेंद्र कुमार साहू, मनोज महेश्वरी, आशुतोष सिंह राजपूत, विवेक तिवारी, कृष्णा कौशिक, फिरोज खान, संजय यादव, गोविंद मानिकपुरी, संगीता तिवारी, धानिष्ठा पांडे, रामबाई चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने पर भी विचार किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!