राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित, नव मतदाताओं को मिले ईपिक कार्ड… बिना दबाव और भय के करें मतदान – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया तथा नव पंजीकृत मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरित किए गए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनीता डहरिया ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नागरिकों से बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार के प्रयोग की अपील की।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर ने मतदान को संविधान प्रदत्त महत्वपूर्ण अधिकार बताते हुए नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन पर जोर दिया। कलेक्टर विनय लंगेह ने जिले में मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन रखने के प्रयासों की जानकारी दी, वहीं जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने मतदाता जागरूकता को और सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई।कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बीएलओ सुधा रात्रे, लेखा पटेल, हेमलता निषाद एवं अंजू प्रजापति को सम्मानित किया गया। साथ ही डगेश साहू, आदित्य गोतमारे, कुणाल यादव, आयुष सोनी सहित 10 नव मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।जिले के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता शपथ भी दिलाई गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!