कलेक्टर लंगेह की सख्ती से अवैध धान कारोबार पर शिकंजा…414 प्रकरणों में 1.30 लाख क्विंटल से अधिक धान जप्त, पारदर्शी खरीदी पर जोर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर लंगेह ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व, मंडी, खाद्य, सहकारिता एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिलेभर में निरंतर निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में 01 नवम्बर 2025 से 23 जनवरी 2026 तक अवैध धान परिवहन, भंडारण, विक्रय एवं राइस मिलों के भौतिक सत्यापन से संबंधित कुल 414 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 130577.83 क्विंटल धान जप्त किया गया है।कार्रवाई के दौरान धान से जुड़ी अवैध गतिविधियों के 376 प्रकरण सामने आए हैं। इसके अलावा 36 राइस मिलों के भौतिक सत्यापन में अनियमितता पाए जाने पर जप्ती की कार्रवाई की गई, जबकि 8 राइस मिलों में धान की कमी पाए जाने पर पृथक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। समितियों के सत्यापन में 02 जप्त प्रकरण तथा एक धान कमी से संबंधित मामला भी दर्ज किया गया है।

जप्त धान में से जांच उपरांत 109298.64 क्विंटल धान वैध धान मालिकों को सुपुर्द किया जा चुका है। वहीं 19301.99 क्विंटल धान पुलिस थाना एवं अन्य सक्षम प्राधिकरणों को सौंपा गया है। शेष 1977.20 क्विंटल धान के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई जारी है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने निर्देश दिए हैं कि जिले के प्रमुख मार्गों, अंतर्राज्यीय जांच चौकियों, राइस मिलों एवं धान उपार्जन केंद्रों पर सतत निगरानी बनाए रखी जाए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रत्येक कार्रवाई पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!