मुख्यमंत्री साय से अभिनेता नीतिश भारद्वाज की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ की कला–संस्कृति पर हुई सार्थक चर्चा।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए बस्तर आर्ट से निर्मित महुआ वृक्ष की आकर्षक कलाकृति तथा बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय कला, लोक परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इन पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय कलाकारों को पहचान और प्रोत्साहन मिल सके।मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, जनजातीय परंपराओं और कला के राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार–प्रसार को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!