गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य का सम्मान… जिले के अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 108 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान इन कर्मठ अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान, निष्ठा और समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में प्रशासनिक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्वाचन, राजस्व, पुलिस,स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन किया गया है।

इस सम्मान समारोह का उद्देश्य शासकीय सेवकों का मनोबल बढ़ाना एवं उन्हें और अधिक जिम्मेदारी व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

गणतंत्र दिवस समारोह में यह सम्मान जिले के लिए गौरव का क्षण होगा, जहां कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा को सार्वजनिक मंच से सम्मान मिलेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!