विकास नंद/ सर्वव्यापी/

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी है।सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में सेनानी 20वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महासमुंद मनीषा ठाकुर रावटे का नाम शामिल है, जिससे जिले का मान बढ़ा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का प्रतीक है तथा इससे पुलिस बल का मनोबल और मजबूत होगा।