विकास नंद/ सर्वव्यापी/

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर लंगेह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को देश के नागरिकों को संविधान के माध्यम से मूलभूत अधिकार प्राप्त हुए। हमें देश के विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक रहकर लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।उन्होंने देश और प्रदेश को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इसके पूर्व कलेक्टर लंगेह ने अपने शासकीय आवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नवंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा, सृष्टि चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।