विकास नंद/ सर्वव्यापी/
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।सांसद रूपकुमारी चौधरी ने हर्ष के प्रतीक तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा। इसके पश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश वाचन किया।कार्यक्रम में मंचासीन कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।