तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
77वे राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह शा. बहु. उ. मां. विघालय दयालबंद बिलासपुर में शाला विकास समिति के अध्यक्ष आनंद तिवारी द्वारा झंडा फहराया गया किया गया। तत्पश्चात राष्ट्र गान सामूहिक रूप से गायन किया गया, मंच पर विशेष अतिथि के रूप में आनंद तिवारी, विनय मोहन शर्मा,आदित्य यादव, प्रार्थना खंडेलवाल , बिंदा कश्यप ,सहगल उपस्थित रहे विघार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. चंदना पाल ने कहा कि संविधान किसी भी राष्ट्र का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज होता है जो कर्तव्य और अधिकार के समुचित निष्पादन करना हम सब भारतीय कि नैतिक जिम्मेदारी होती है ।कार्यक्रम का संचालन मिथलेश दुबे तथा आभार प्रकट डॉ. भारती खुबालकर वरिष्ठ व्याख्याता ने किया।