धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण…पारदर्शिता और लक्ष्य पूर्ति के दिए सख्त निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

जिले में धान खरीदी कार्य को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र नर्सियापलम एवं बम्हनी (पिथौरा) का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्रों पर धान उठाव की स्थिति, दैनिक खरीदी लक्ष्य, लंबित पंजीकृत किसानों की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम पिथौरा बजरंग वर्मा, डिप्टी कलेक्टर शुभम देव, समिति प्रबंधक, सहकारी समिति के कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों एवं संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी अपने-अपने केंद्रों में भौतिक सत्यापन कर किसानों को शेष रकबा समर्पण हेतु प्रेरित करें। साथ ही समिति प्रबंधन को सतत निगरानी रखने एवं अवैध धान विक्रय पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि धान की गुणवत्ता संबंधी आपत्तियों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया जाए। धान खरीदी से संबंधित ऑनलाइन एंट्री उसी दिन पूर्ण की जाए, किसी भी स्थिति में लंबित न रखी जाए। खरीदी समाप्ति के साथ समापन रिपोर्ट, भौतिक सत्यापन एवं अभिलेख मिलान तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने चेतावनी दी कि कमीशन, अवैध वसूली अथवा अनधिकृत रोक-टोक की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!