विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली विकासखंड अंतर्गत स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्राम तोरेसिंहा में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक किरण सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी द्वारा किरण सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, जनजागरूकता तथा नियमित स्वास्थ्य गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रदान किया गया।किरण सिंह द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई गई है।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने किरण सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।