हिंदी विश्‍वविद्यालय में व्‍लॉगर्स की हुई बैठक।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित परास्नातक,स्नातक,पी.जी.डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय व्‍लॉगर्स (ऑफिशियल व्लॉगर्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, पॉडकास्ट, क्रिएटिव कंटेंट क्रिएटर्स, ऑफिशियल यूट्यूबर्स) की बैठक मंगलवार, 27 जनवरी को महादेवी वर्मा सभागार में आयोजित की गई । बैठक में वर्धा जिले के व्‍लॉगर्स तथा जनसंचार विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेन्‍द्र गादेवार, प्रवेश समिति के अध्‍यक्ष प्रो. फरहद मलिक की विशेष उपस्थिति रही। बैठक का संयोजन सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप सपकाले एवं जनसंपर्क अधिकारी बी.एस. मिरगे ने किया। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेन्‍द्र गादेवार ने विश्‍वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों की विशेषताएं, रोजगार की संभावनाए और छात्रों को दी जा रही सुविधाओं को लेकर अवगत कराया। प्रो.फरहद मलिक ने सीईयूटी के माध्‍यम से प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी और हिंदी माध्‍यम से चलाए जा रहें पाठ्यक्रमों में महाराष्‍ट्र के विशेष तौर पर मराठी भाषी विद्यार्थियों की संख्‍या बढ़ाने के लिए विभिन्‍न माध्‍यमों से किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। बैठक में स्‍वागत वक्‍तव्‍य डॉ. संदीप सपकाले ने दिया। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर विश्‍वविद्यालय के पाठ्यक्रमों एवं उपक्रमों को साझा करने की अपील सभी व्‍लॉगरों से की। जनसंपर्क अधिकारी बी.एस. मिरगे ने धन्‍यवाद ज्ञापित किया।बैठक में वर्धा क्रिएटर्स एसोसिएशन से खुशी मोहिते, भूषण अलोने, आशीष चंद्र, दिव्‍या झा, ऋषिकेश ठाकरे, प्रसाद मोकद्दम, पप्‍पु कुमार, ओम गुडधे, ओम भेदुरकर, खुशाल शास्‍त्रकर, अथर्व, अभय दुबे, कुमारी नंदनी, रियांशु कुमार, राजीव आदि की उपस्थिति रही। इन्होंने प्रचार प्रसार से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।‌


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!