ई- ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सीएस ने किया सम्मानित।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के मंत्रालय महानदी भवन में ई-ऑफिस प्रणाली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव विकास शील ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंत्रालय सहित राज्य शासन के सभी कार्यालयों में निर्धारित समय पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा। बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करना स्वीकार्य नहीं होगा।मुख्य सचिव विकास शील ने कहा कि राज्य शासन के सभी कार्यालयों में फाइलों का संचालन अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाए। ई-ऑफिस में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को निरंतर सम्मानित किया जाएगा। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली में ऑनबोर्ड होने के निर्देश दिए गए।उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष से अवकाश आवेदन केवल ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके साथ ही अचल संपत्ति विवरण और वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (एसीआर) भी प्रतिवर्ष ई-ऑफिस से ही दर्ज किए जाएंगे।मुख्य सचिव विकास शील ने टीम भावना से कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाए। सामान्य प्रशासन विभाग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को विभागवार ई-ऑफिस डेटा तैयार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके कार्यों की स्थिति की जानकारी एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।ई-ऑफिस में दक्षता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए। ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त सचिव श्रेणी जयश्री जैन (वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग),भूपेन्द्र कुमार राजपूत (आदिवासी विकास विभाग),प्रणय मिश्रा (वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग),उप सचिव श्रेणीदुरदेशी राम संतापर (वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग),तीरथ प्रसाद लाड़िया (मुख्यमंत्री सचिवालय), किशोर कुमार भूआर्य (सामान्य प्रशासन विभाग-1),अवर सचिव श्रेणी रणबहादुर ग्वाली (विधि एवं विधायी कार्य विभाग),अरुण कुमार मिश्रा (विधि एवं विधायी कार्य विभाग), पूरनलाल साहू (गृह विभाग),अनुभाग अधिकारी श्रेणी पी. नागराजन (गृह विभाग), नंदकुमार मेश्राम (सामान्य प्रशासन विभाग),भोलेनाथ सारथी (वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग),कनिष्ठ सहायक श्रेणी प्रदीप कुमार (खनिज संसाधन विभाग),दीनानाथ साहू (सामान्य प्रशासन विभाग-3),प्रदीप कुमार राय (सामान्य प्रशासन विभाग-7) समय पर बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए सम्मानमंत्रालय में समय पर उपस्थिति दर्ज कराने वाले प्रथम 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। इनमेंराजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, भूपेन्द्र कुमार राजपूत, नवीन नाग, योगेन्द्र कुर्रे, चंद्रकुमार कश्यप, अनुपम त्रिवेदी, मनोज कुमार जायसवाल, पवन कुमार साहू, भावना यादव और भूपेन्द्र कुमार वासनिकर शामिल हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!