विकास नंद/ सर्वव्यापी/
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित होने वाले भव्य सिरपुर महोत्सव के अवसर पर जिले को विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और इस अवसर पर जिले के लिए कुल 199 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपए की लागत से 99 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।इनमें 40 करोड़ 88 लाख 2 हजार रुपए की लागत के 64 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 158 करोड़ 40 लाख 57 हजार रुपए की लागत के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
लोकार्पण होने वाले प्रमुख कार्यलोकार्पण अंतर्गत विभिन्न विभागों के विकास कार्यों में—
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 98 लाख 80 हजार रुपए की लागत के 4 कार्य,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 6 करोड़ 64 लाख 20 हजार रुपए की लागत के 19 कार्य,आदिवासी विकास विभाग का 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपए का 1 कार्य,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 17 करोड़ 95 लाख 86 हजार रुपए की लागत के 26 कार्य,विद्युत विभाग के 13 करोड़ 76 लाख 19 हजार रुपए की लागत के 14 कार्य शामिल हैं।भूमिपूजन के अंतर्गत होने वाले कार्यभूमिपूजन के तहत—लोक निर्माण विभाग द्वारा 141 करोड़ 19 लाख 19 हजार रुपए की लागत से 22 कार्य,जल संसाधन विभाग के 10 करोड़ 32 लाख 72 हजार रुपए की लागत से 3 कार्य,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 2 करोड़ 18 लाख 93 हजार रुपए की लागत से 8 कार्य,परिवहन विभाग के 4 करोड़ 69 लाख 73 हजार रुपए की लागत से 2 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
सिरपुर महोत्सव के अवसर पर मिलने वाली यह विकास सौगात जिले के बुनियादी ढांचे को सशक्त करने के साथ-साथ पर्यटन, सड़क, बिजली, जल और ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगी।