विकास नंद/सर्वव्यापी/
सिरपुर महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आवागमन की व्यापक एवं विशेष व्यवस्था की गई है। महोत्सव अवधि के दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन से कुहरी मोड़ तक तथा महासमुंद बस स्टैंड सहित जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों से सिरपुर तक बसों का संचालन किया जाएगा।निर्धारित रूटों पर बसें नियमित अंतराल में उपलब्ध रहेंगी, जिससे श्रद्धालु एवं पर्यटक बिना किसी असुविधा के सिरपुर पहुँच सकें। इस व्यवस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सिरपुर महोत्सव की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों से जोड़ना और सुरक्षित, सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है।जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित बस सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग कर महोत्सव का आनंद लें।