शहीद दिवस पर नमन: कलेक्ट्रेट सहित जिलेभर में दो मिनट का मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद दिवस के रूप में जिलेभर में शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।शहीद दिवस के अवसर पर एसडीएम कार्यालय, समस्त तहसीलों, जिला पंचायत, जनपद पंचायतों सहित समाज कल्याण, कृषि, वन, उद्यानिकी तथा अन्य शासकीय विभागों में सभी कार्य एवं गतिविधियां रोककर दो मिनट का मौन रखा गया। पूरे जिले में श्रद्धा और सम्मान के साथ शहीदों को नमन किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!