VB GRAMG योजना से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर…जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनप्रतिनिधियों को दी गई विस्तृत जानकारी।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

जिला पंचायत बिलासपुर के सभा कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य सभा/सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में VB GRAMG योजना के संबंध में समस्त सम्माननीय जनप्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी गई।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, सभी सभापति, ज़िला पंचायत सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर VB GRAMG योजना के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।अधिकारियों द्वारा बताया गया कि VB GRAMG योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी, जिससे आर्थिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। साथ ही, रोजगार उपलब्ध न होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है। योजना के अंतर्गत मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि योजना का आधार ग्राम सभा द्वारा विकसित ग्राम पंचायत योजना होगी, जिससे जमीनी जरूरतों के अनुसार कार्यों का चयन संभव हो सकेगा। VB GRAMG योजना के अंतर्गत चार प्रमुख फोकस बिंदु तय किए गए हैं—जल सुरक्षा से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना, मूलभूत ग्रामीण अवसंरचना का विकास, आजीविका के नए अवसर सृजित करना तथा ग्रामीणों की अनुकूलन क्षमता का विकास।इसके अलावा योजना को प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण (Convergence) के माध्यम से कार्य किए जाएंगे। विशेष बात यह रही कि योजना के क्रियान्वयन में AI तकनीक का उपयोग कर पारदर्शिता, निगरानी और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने VB GRAMG योजना को ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!