छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल…13 जिलों को मिले नए युवा अध्यक्ष, अल्पसंख्यक व अजा मोर्चा में भी नियुक्तियां।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा और युवा मोर्चा में जिला अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। यह नियुक्तियां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।जारी सूची के अनुसार,अल्पसंख्यक मोर्चा में 9 जिला अध्यक्ष,अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा में 5 जिला अध्यक्ष,जबकि युवा मोर्चा में 13 जिलों को नए युवा जिला अध्यक्षों के साथ महामंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है।पार्टी संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावी व संगठनात्मक गतिविधियों में मजबूती आएगी। खास तौर पर युवा मोर्चा में नई टीम को जिम्मेदारी सौंपकर भाजपा ने युवाओं पर भरोसा जताया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!