तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
आज 30 जनवरी को 78 वे शहीद दिवस पर किसान मजदूर महासंघ एवं कम्युनिस्ट पार्टी जिला बिलासपुर के द्वारा गांधी चौक बिलासपुर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर किसान मजदूर महासंघ बिलासपुर के अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक कम्युनिस्ट पार्टी केजिला सचिव पवन शर्मा मार्क्स वादी कम्युनिस्ट पार्टी केजिला सचिव सुखऊ निषाद छात्र नवजवान सभा के अध्यक्ष विक्रांत शर्मा कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा परस कश्यप एवं कंतराम लोधी आदि उपस्थित रहे।
सभी नेताओं ने गांधी जी को याद करते हुए कहा कि हमें गांधी जी के सपने का कौमी एकता और ग्राम स्वराज वाला भारत बनाना है और गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे के नफरत और हिंसा वाले आइएसएस के विचार धारा वाला राष्ट्र नहीं बनाना है। तभी गांधी जी की शहादत बेकार नहीं जाएगी।