भाजपा संगठन को मिलेगा नया संबल: सरला कोसरिया से मिले भाजपा मंडल केंदुवाँ के नव नियुक्त पदाधिकारी।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया से आज उनके निज निवास पर सरायपाली विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल केंदुवाँ के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। कोसरिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी की निष्ठा, समर्पण और सक्रियता से भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंडल पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँचेंगी।उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु निरंतर समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने भी संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!