विकास नंद/ सर्वव्यापी/
संकुल परधिया, सरायपाली में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान ऑनलाइन छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण पत्र निर्माण, मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन एवं उसकी गुणवत्ता, व्हीएसके एप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति, तथा अपार आईडी जनरेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। संबंधित कार्यों में तेजी लाने एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।इस समीक्षा बैठक में संकुल प्राचार्य कुंजबिहारी प्रधान, संकुल समन्वयक शिशुपाल प्रधान, प्रभारी प्रधान पाठक धनेश्वर प्रधान, तेजराम प्रधान, प्रधान पाठक युगेश्वरी जगत, हरिशंकर भोई, अनिमेष बढ़ाई, प्रीति मरावी, प्रेमानिधि साहू, वासुदेव पटेल, आनंद कुमार साव एवं लक्ष्मी प्रसाद सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।बैठक का उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाते हुए शासन की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुँचाना रहा।