विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 पर बगड़ी जलाशय में बर्ड वॉच, प्रशिक्षण कार्यशाला एवं स्वच्छता अभियान 2 फरवरी को।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक, सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 के अवसर पर 2 फरवरी 2026 को मरवाही वनमंडल अंतर्गत बगड़ी जलाशय में बर्ड वॉच, प्रशिक्षण कार्यशाला एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन रखा गया है।इस संबंध में वन मंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण, जैव विविधता के प्रति जागरूकता तथा जलाशयों की स्वच्छता को लेकर जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहै। आयोजन के दौरान विशेषज्ञों द्वारा पक्षी संरक्षण, आर्द्रभूमि के महत्व एवं पर्यावरण संतुलन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बर्ड वॉच गतिविधि के माध्यम से जलाशय क्षेत्र में पाई जाने वाली विभिन्न पक्षी प्रजातियों की जानकारी साझा की जाएगी, जिससे प्रतिभागियों में प्रकृति संरक्षण के प्रति रुचि और समझ विकसित होगी।डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत जलाशय एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और प्रकृति प्रेमियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।इन्होंने अपील की कि आर्द्रभूमियां केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि जैव विविधता की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!