रामनारायण यादव, ब्यूरो चीफ ,सर्वव्यापी
ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सर्वव्यापी के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार तरुण कौशिक को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। यह निर्णय संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौबे तथा कोर ग्रुप के सदस्यों की सर्वसम्मति से लिया गया।इसी क्रम में राजेश वर्मा को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के इस निर्णय को मीडिया जगत में सकारात्मक और दूरदर्शी कदम के रूप में देखा जा रहा है।प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर तरुण कौशिक ने संघ के अध्यक्ष हरीश चौबे सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा और युवा पत्रकारों को मंच देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ को एक सशक्त और सक्रिय संगठन के रूप में स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।वहीं प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौबे ने कहा कि संगठन को एक अनुभवी और ऊर्जावान युवा महासचिव मिला है। उन्हें विश्वास है कि तरुण कौशिक अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा देंगे और अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।उल्लेखनीय है कि तरुण कौशिक पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और निष्पक्ष, निर्भीक तथा जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए अपनी अलग पहचान रखते हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।