विकास नंद/सर्वव्यापी/
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित सिरपुर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उनके साथ खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल तथा साजा विधायक ईश्वर साहू भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री के सिरपुर हेलीपैड पर आगमन पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं बसना विधायक सम्पत अग्रवाल ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भारत स्काउट एवं गाइड संघ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ‘गोल्डी’, स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, राहुल चंद्राकर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री के आगमन से सिरपुर महोत्सव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।