एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई…सरायपाली में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवा पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 04 फरवरी 2026 को पेट्रोलिंग एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 06 HD 7122 की तलाशी ली। वाहन की सीट के नीचे से पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन के 90 एम्पुल एवं 4 नग खाली सिरिंज बरामद की गई।पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक को भी चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है।

जप्त सामग्रीपेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन – 90 एम्पुल (कीमत ₹2637)खाली सिरिंज – 4 नग (कीमत ₹20)परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा CG 06 HD 7122 (कीमत ₹30000)वीवो कंपनी के 2 टच स्क्रीन मोबाइल (कीमत ₹20000)गूगल पिक्सल कंपनी का 1 टच स्क्रीन मोबाइल (कीमत ₹30000)कुल जप्त संपत्ति मूल्य – ₹82,657गिरफ्तार आरोपीपरिवहनकर्ता/विक्रेताकिशन चौधरी, पिता हेतराम चौधरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कुटेला बस्ती, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद।अविनाश बाग, पिता स्व. सुशील बाग, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कुटेला टिकरापारा, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद।बैकवर्ड लिंक3. टिकेश्वर दास, पिता चक्रपाणि दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लखमरा, थाना जगदलपुर, जिला बरगढ़ (ओडिशा)।

यह संपूर्ण कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा आगे भी नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!