फर्जी सिम पोर्टिंग कर बैंक खाते से रकम उड़ाने की साजिश नाकाम।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

थाना सरायपाली क्षेत्र में फर्जी सिम पोर्टिंग कर बैंक खाते से रकम निकालने की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पीओएस संचालक और मास्टरमाइंड सिम डिस्ट्रीब्युटर को गिरफ्तार किया गया है।घटना 18 जनवरी 2026 की है, जब लेब केमिस्ट लव कुमार मानिकपुरी, निवासी मेढापाली थाना सरायपाली ने पुलिस को सूचना दी कि उनके जियो सिम नंबर से अचानक कॉल नहीं लग रही थी। कस्टमर केयर से संपर्क करने पर पता चला कि उनका जियो सिम बिना जानकारी के आईडिया कंपनी में पोर्ट कर दिया गया है।संदेह होने पर पीड़ित ने भंवरपुर स्थित सिम डिस्ट्रीब्युटर अंकित मोबाईल शॉप के संचालक अंकित अग्रवाल से पूछताछ की। वहां से जानकारी मिली कि उक्त मोबाइल नंबर सागरपाली के जय दुर्गा मोबाईल दुकान के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर एलॉट किया गया है। आगे जांच में सामने आया कि गोविन्दराम खुटे ने यूपीसी नंबर का दुरुपयोग कर मोबाइल नंबर अपने नाम पर पोर्ट कराया था।जब पीड़ित ने गोविन्दराम खुटे से पूछताछ कर पुलिस में शिकायत की बात कही, तब उसने स्वीकार किया कि उसने अंकित अग्रवाल के साथ मिलकर यह आपराधिक षडयंत्र रचा था। आरोपियों की योजना पीड़ित के मोबाइल नंबर से लिंक बैंक खाते से रकम निकालने की थी।मोबाइल नंबर डि-एक्टिवेट होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित की सतर्कता और समय पर कस्टमर केयर से संपर्क करने के कारण बड़ी ठगी टल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 46/26 के तहत धारा 318(4), 62ए, 61(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी—गोविन्दराम खुटे, पिता बलोचन खुटे, निवासी तरेकेला, चौकी भंवरपुर, थाना बसनाअंकित अग्रवाल, संचालक अंकित मोबाईल शॉप, भंवरपुर, थाना बसना।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!