खनिज से गृह विभाग तक: उप सचिव श्रीकांत वर्मा की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक, सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्रीकांत वर्मा (रा.प्र.से.) को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार वर्मा, जो वर्तमान में उप सचिव, खनिज साधन विभाग के पद पर पदस्थ थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक उप सचिव, गृह विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से यह आदेश जारी किया गया। आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/4/2024-GAD-8 दिनांक 06-02-2026 को जारी हुआ है, जिस पर विभाग के अपर सचिव मनरखन भुईया के डिजिटल हस्ताक्षर अंकित हैं।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, गृह विभाग में कार्यभार की आवश्यकता को देखते हुए यह अस्थायी पदस्थापना की गई है, जिससे विभागीय कार्यों में गति लाई जा सके। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावशील रहेगी।इस आदेश की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव (गृह), सचिव खनिज साधन विभाग, मुख्य सचिव कार्यालय सहित संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं सूचना हेतु प्रेषित की गई है।राज्य शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि गृह विभाग राज्य की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं संवेदनशील प्रशासनिक मामलों से जुड़ा प्रमुख विभाग है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!