परीक्षा को उत्सव की तरह लें, तनाव नहीं – प्रधानमंत्री मोदी…परीक्षा पे चर्चा 2026 में छात्रा सृष्टि साहू ने साझा किया प्रेरणादायी अनुभव।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के नवकिरण अकादमी सहित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, पालकों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी संदेश देखा और सुना।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए कहा कि परीक्षा को बोझ नहीं बल्कि उत्सव की तरह लेना चाहिए। उन्होंने तनावमुक्त रहकर सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने पर विशेष जोर दिया।प्रधानमंत्री के साथ प्रत्यक्ष चर्चा में शामिल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा की कक्षा 12वीं (गणित संकाय) की छात्रा सृष्टि साहू ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह अवसर उनके जीवन के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से संवाद ने उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान किया।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे एवं जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा द्वारा छात्रा सृष्टि साहू को बुके, पेन एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, नियमित अध्ययन एवं अनुशासित दिनचर्या के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। वहीं पालकों ने परीक्षा पे चर्चा पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के मानसिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, एपीसी संपा बोस, प्राचार्य अमी रूफस, कौशल शुक्ला, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा, नवकिरण अकादमी के समन्वयक डी. बसंत सहित डीएमएस स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक एवं पालकगण उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!