सेमरा (भरारी) में 12 से 20 फरवरी तक होगा नव दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक, सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले से रतनपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सेमरा (भरारी) में संतोष कुमार साहू के निवास पर 12 फरवरी से 20 फरवरी तक नव दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा भी संपन्न होगी।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राकेश कुमार साहू ने बताया कि निवास स्थल पर आयोजित इस शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ, रूद्राभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा से पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में नौ दिनों तक भक्तिमय वातावरण रहेगा। आयोजन को भव्य और श्रद्धापूर्ण रूप से संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ 12 फरवरी को होगा और 20 फरवरी को समापन होगा। कथा वाचन और आचार्य के रूप में अमोरा वाले पंडित बुधेश्वर तिवारी उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुमित्रा साहू, संतोष कुमार साहू, कौशिल्या साहू, राकेश साहू, गीता साहू, रुपेश साहू, मनीषा साहू सहित परिवारजन एवं ग्रामीणजन सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!