वजन त्यौहार और फाइलेरिया के सामूहिक दवा सेवन से मजबूत होगा जिले का स्वास्थ्य तंत्र : सरला कोसरिया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 09 से 18 फरवरी तक वजन त्यौहार तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा गया है।वजन त्यौहार के अंतर्गत सेक्टर-01, विश्वकर्मा नगर शहरी परियोजना में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का वजन, लंबाई एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पोषण स्तर की जांच कर पालकों को पोषण रिपोर्ट एवं आवश्यक सलाह प्रदान की गई। इस कार्यक्रम को शत् प्रतिशत सफल बनाने राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने अपील करते हुए कहा कि बच्चों के जीवन के प्रथम छह वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, इस दौरान संतुलित आहार, नियमित वजन जांच एवं टीकाकरण से कुपोषण व एनीमिया से बचाव संभव है।इसी क्रम में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पात्र नागरिकों को डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में दी जाएगी। 1 से 2 वर्ष के बच्चों को केवल एल्बेंडाजोल की आधी गोली चबाकर खिलाने के निर्देश हैं।महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे दोनों अभियानों में सक्रिय सहभागिता कर स्वस्थ, कुपोषण व फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने में सहयोग करें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!