लोक निर्माण विभाग का प्रभारी एसडीओ बना सुपरमैन, बिलासपुर में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी पर विभाग मौन।

Share Now

गौरैला-पेंड्रा-मरवाही / सीता बनाफर/नूर मोहम्मद, सर्वव्यापी

लोक निर्माण विभाग का एक सहायक अभियंता इन दिनों विभाग से मिले सुपर पावर के दम पर कई कार्य एक साथ करने का असफल प्रयास कर रहा है l लेकिन वह सुपरमैन है… सुपर मैन!…कभी हार नहीं मानने वाला!… कार्य करने की उसकी ताकत दिनों-दिन बढ़ती जा रही है l वह जोर लगाकर लगातार संघर्ष कर रहा है लेकिन उसका सुपर पावर सड़कों की मरम्मत और आम लोगों की भलाई के लिए नहीं है, बल्कि विभाग की मलाई के लिए है l इस विभागीय सुपरमैन की कुछ खास कमजोरी है जिसके सामने उसके सुपर पावर कमजोर हो जाते हैं वह है- मरवाही एसडीओ कार्यालय, जर्जर सड़कें और पत्रकारों के फोन कॉल्स… l जिसके कारण लगातार सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो रही है l यह कहानी किसी हॉलीवुड या बॉलीवुड की नहीं बल्कि हकीकत है जिसे स्वयं प्रभारी एसडीओ ने लिखित में दिया है l मामला छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का है जहां का सहायक अभियंता दीपक कुमार ठाकुर इन दिनों चर्चा में है l हमेशा कार्यालय से नदारत रहने, कार्यालय को चपरासी के भरोसे चलाने, परफॉर्मेंस गारंटी की तहत आने वाली सड़कों की मरम्मत नहीं कराने, पत्रकारों व आम आदमी के कॉल रिसीव नहीं करने और ठेकेदारों से सेटिंग करने सम्बन्धी एक शिकायत के जवाब में उन्होंने कार्यपालन अभियंता के समक्ष दिखावटी लंबा-चौड़ा जवाब प्रस्तुत किया है l दीपक कुमार ठाकुर का वर्तमान मूल पद सहायक अभियंता, उपसंभाग, मरवाही है l लेकिन वह वर्तमान में उप संभाग मरवाही के एसडीओ के अतिरिक्त प्रभार पर भी हैं l कार्यपालन अभियंता को दिए अपने लिखित जवाब में उन्होंने बताया है कि मेरी पदस्थापना लोक निर्माण विभाग मरवाही में है, साथ ही पेंड्रा रोड स्थित संभागीय सामग्री जांच प्रयोगशाला में भी है l इसके अलावा वह संभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन हेतु आहरण-संवितरण अधिकारी के भी प्रभारी हैं l वर्तमान में उपसंभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्य प्रगतिरत होने के कारण उन्हें अधिकतर समय फील्ड पर भी देना पड़ता है l इसके आगे उन्होंने लिखा है कि मेरे द्वारा निरंतर सड़कों का निरीक्षण किया जा रहा है व पेंच मरम्मत से सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं l साथ ही जो मार्ग परफॉर्मेंस गारंटी में है उन्हें ठेकेदारों से पेंच मरम्मत कराया जा रहा है ताकि उनकी गारंटी की समय अवधि में मार्ग सुधरा जा सके l इतने कार्य एक साथ करना आम लोगों की बस की बात नहीं है वह कार्य केवल एक सुपर हीरो ही कर सकता है… केवल सुपर हीरो! सूत्रों का कहना है कि दीपक कुमार ठाकुर कार्यपालन अभियंता नित्य कुमारी ठाकुर का भी कार्य खुद ही करते हैं बस प्रभार लेना ही शेष रह गया है lबिलासपुर में संलग्न कर्मचारियों पर विभाग मौन – वहीं विभाग के दो अधिकारी-कर्मचारी अभी भी बिलासपुर में संलग्न है जिसके कारण जिले के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं l उपअभियंता राकेश ठाकुर, उपसंभाग पेंड्रा रोड और बीके पांडे सहायक ग्रेड-2, संभागीय कार्यालय पेंड्रा रोड अभी भी बिलासपुर में ही संलग्न है lपरफॉर्मेंस गारंटी की समाप्ति की ओर सड़कें – कार्यपालन अभियंता के पत्र क्रमांक 4082 एवं दिनांक 28/10/2025 में 5 मार्गो का जिक्र है, जो सालों से बहुत ही जर्जर हैं और तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है l खराब सड़कों के कारण जिले में लगातार सड़क-हादसों के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है l लेकिन दिखावटी पत्र लिखकर विभाग हमेशा अपना पल्ला झाड़ लेता है l परफॉर्मेंस गारंटी में आने वाले मरम्मत योग्य सड़कों में- पेंड्रा चिरमिरी मार्ग, पेंड्रा से मरवाही मुख्य मार्ग, बसंतपुर से बस्ती-बगरा आमगांव मार्ग, सिवनी से मरवाही मार्ग एवं ग्राम निमधा से दरमोहली मार्ग के नाम शामिल है l बहरहाल सर्वव्यापी अखबार लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा व जवाब देही के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के जनहित से जुड़े मुद्दे हमेशा उठाती रहेगी…l


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!