समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति को लेकर दिए सख्त निर्देश…फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज प्रातः 10ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं आगामी आयोजनों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा एवं रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान कलेक्टर ने सिरपुर महोत्सव 2026 के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन के दौरान सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने पर सभी को बधाई दी।इस अवसर पर कलेक्टर ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत स्वयं दवा सेवन कर अभियान का शुभारंभ किया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भी दवा का सेवन किया। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 10 से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा का वितरण एवं सेवन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में कराया जाए। साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग कर स्वयं एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों को दवा सेवन कराएं, ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।बैठक में धान उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने डीईओ के विरुद्ध लंबित धान उठाव को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन उपार्जन केंद्रों में धान उठाव लंबित है, वहां प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र उठाव सुनिश्चित किया जाए। स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर धान खरीदी का पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि 15 फरवरी तक डीईओ जारी कर धान उठाव की प्रक्रिया पूर्ण की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कलेक्टर ने आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य करते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहें। साथ ही ई-ऑफिस प्रणाली के तहत सभी फाइलों का मूवमेंट ई-फाइल के माध्यम से ही किए जाने के निर्देश दिए, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके।उन्होंने मुख्य सचिव द्वारा की गई समीक्षा के अनुरूप स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जिला पंचायत, कृषि, शिक्षा सहित अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर शासन के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से जिले को विकास के क्रम में अग्रणी बनाए रखना सभी विभागों की जिम्मेदारी है।बैठक में पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय-सीमा पत्रक एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जनहित के कार्यों में तेजी, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!