कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में पीएम आवास योजना में महासमुंद ने रचा नया कीर्तिमान…10 माह में 27 हजार से अधिक आवास पूर्ण, राज्य में दूसरा स्थान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन में महासमुंद जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मात्र 10 माह की अवधि में जिले में कुल 27 हजार 441 आवासों का निर्माण पूर्ण कर जिले ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस सफलता के पीछे कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के कुशल मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार की सतत निगरानी में किए गए सुनियोजित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनप्रतिनिधियों तथा मैदानी अमले के समन्वित कार्य से आवास निर्माण कार्यों को तेज गति मिली।विकासखंडवार उपलब्धि की बात करें तो पिथौरा में 7,193, बागबाहरा में 6,102, महासमुंद में 5,775, सरायपाली में 5,062 तथा बसना में 3,309 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्थायी आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है।योजना के सफल क्रियान्वयन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। जिले में इस उपलब्धि से हजारों परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। लाभान्वित परिवारों ने केंद्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने सतत निगरानी और समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र परिवार आवास सुविधा से वंचित न रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!