मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रदेशभर में 6,412 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 1,316 जोड़ों को प्रत्यक्ष आशीर्वाद मिला, जबकि अन्य जिलों के जोड़े वर्चुअल रूप से जुड़े। प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 35 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

इस ऐतिहासिक आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह नहीं, बल्कि सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता का उत्सव है। विभिन्न धार्मिक परंपराओं के अनुसार हुए विवाह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं। इसी अवसर पर कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसकी शुरुआत सरगुजा और बस्तर संभाग के आठ जिलों से की गई है।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!