पांजरा बंगला में आईएसएमपी की ओर से पर्यावरण संवाद कार्यक्रम का आयोजन …पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय नागरिकों का सहयोग जरूरी : माधव आडे।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक ,सर्वव्यापी/

पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय नागरिकों का सहयोग जरूरी है। मानव व वन्य जीव के बीच होने वाले संघर्ष को टालने के लिए वन विभाग विशेष प्रयास कर रहा है, जिसमें नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसा मत सहायक वन संरक्षक माधव आडे ने व्यक्त किया। पांजरा बंगला मेंइंटेलेक्चुअल सोसाइटी ऑफ मीडिया प्रोमोटर्स (आईएसएमपी) की ओर से पर्यावरण जागरूकता पर ग्रामीणों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 9 फरवरी को किया गया था जिसमें वे मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वन संरक्षण व संवर्धन, वन्य जीव संरक्षण को लेकर अपनी बात रखी तथा इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। पांजरा बंगला के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षक कौशल मिश्र, आईएसएमपी के चेयरमैन चंद्रशेखर एवं बी. एस. मिरगे मंचासीन थे। कार्यक्रम परिसर को अरण्य ऋषि मारुती चितमपल्ली परिसर नाम दिया गया था जिसमें वक्ताओं ने पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर आईएसएमपी की ओर से सहायक वन संरक्षक माधव आडे, कारंजा परिक्षेत्र के क्षेत्राधिकारी नरेंद्र सावंत, वनरक्षक शिवाजी सावंत, वनरक्षक अश्विनी कोहपरे, राऊंड ऑफिसर प्रवीण डेहणकर, प्रताप ढाले, वनरक्षक सुनंदा उईके, वनरक्षक अक्षय जाधव, वनरक्षक अंचल रामटेके, पोलिस पाटील मुकेश चव्हाण, आदि को सम्मान पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वनरक्षक शिवाजी सावंत ने किया। इस अवसर पर डॉ . ओ.पी.गुप्ता, एन. एन. काज़ी, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेंद्र चौधरी, ए.एन.तहसीलदार, सुनील पांडेय, डॉ. अक्षय पारगांवकर, डॉ. मंगेश भोयर, डॉ.अनिर्वाण घोष, डॉ. शाहिद अली, विजय देशपांडे, प्रदीप गावंडे, एंड. ताम्रध्वज बोरकर , मीनाताई इंगले, निलिमा मुणोत, प्रगति मिरगे, हेमलता सिंह, गीता मिश्रा, प्रिया माली, आरती कुमारी, श्रेया जाधव, अब्धिजा घोष, रवींद्र विठ्ठल राठोड पांजरा बंगला, ओम साठे, मालेगांव महादेवराव घागरे, नर्शिंगपुर, राऊंड ऑफिसर रोहिणी पडोळे आदि सहित महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, सालोड के विद्यार्थी, ग्राम पांजरा बंगला के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!