विकास नंद/ सर्वव्यापी/
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित प्रेरणा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 32 विद्यालयों से चयनित 62 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने निर्धारित विषय “विकसित भारत” एवं “समाज एवं राष्ट्र के प्रति मेरा योगदान” पर कविता, निबंध एवं पेंटिंग के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, चिंतन क्षमता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रथम चरण के पश्चात निर्णायक मंडली द्वारा 15 छात्र एवं 15 छात्राओं का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया।साक्षात्कार प्रक्रिया का संचालन विशेषज्ञ निर्णायक मंडली—प्रदीप नारायण सेठ, शैलेंद्र कुमार नायक, शांति कुमार तिर्की, रोहिता बंसोड एवं अर्चना तिवारी द्वारा किया गया। बहु-चरणीय चयन प्रक्रिया के उपरांत जिले से एक छात्र एवं एक छात्रा का अंतिम चयन किया जाएगा, जिन्हें प्रेरणा स्कूल बड़नगर, मेहसाणा (गुजरात) में एक सप्ताह के अनुभव-आधारित एवं मूल्यपरक शैक्षणिक प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त होगा।
जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव के सफल आयोजन में विद्यालय के समर्पित शिक्षकों—संजीव कुमार दाश, अमित सिंह, विनय कुमार पांडे, अवधेश विक्रम, मुकेश कुमार मंजरवे, अभिकल्प यदु, गिरीश चंद्र बेहेरा, संतोष कुमारी, किरण मौर्य, स्वाति कुमारी, प्रिया कुमारी, दीपिका निषाद, मेघा पाढ़ी, मोनिका, गंगा साहू सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रकार जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव उत्साह, अनुशासन एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।