बीआरसी सरायपाली द्वारा शालाओं का औचक निरीक्षण, शिक्षण गुणवत्ता और परीक्षा तैयारी पर दिया गया विशेष जोर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

बीआरसी सरायपाली के देवानंद नायक द्वारा चारभाठा एवं सिंघोड़ (अ) संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला चिवराकुटा तथा शासकीय प्राथमिक शाला गनियारीपाली का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला की कक्षा चौथी एवं पाँचवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शिक्षण स्तर का आकलन किया गया। पाँचवीं कक्षा के बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु ब्लू प्रिंट के आधार पर नियमित अभ्यास कराने के निर्देश शिक्षकों को दिए गए।इसके साथ ही विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी विकास सूचकांक, शिक्षक डायरी संधारण, अपार आईडी निर्माण, सभी पात्र विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने एवं छात्रवृत्ति कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।उच्च प्राथमिक शाला में बच्चों के अध्ययन स्तर की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से अंग्रेजी एवं गणित विषय के अध्यापन पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने की रणनीति समझाई गई। निरीक्षण के दौरान शिक्षक डायरी के साथ-साथ विद्यार्थियों की कॉपियों की भी जांच की गई।इसके अतिरिक्त बच्चों को प्रयास आवासीय विद्यालय एवं एकलव्य विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने हेतु शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।निरीक्षण का उद्देश्य शालाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!