अरपा महोत्सव में मुख्यमंत्री ने दो ग्राम पंचायतों को पूर्ण नल जल योजना का हस्तांतरण प्रमाण पत्र प्रदान किए!

Share Now

नूर मोहम्मद/गौरेला ,पेंड्रा, मरवाही(सर्वव्यापी)

जीपीएम जिले की स्थापना दिवस पर मल्टीपरपज स्कूल मैदान पेण्ड्रा में मंगलवार को आयोजित अरपा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्टॉल में जल जीवन मिशन अंतर्गत जल अर्पण कार्यक्रम के तहत गौरेला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दोंजरा और मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत पड़खुरी को ‘हर घर जल’ घोषित करते हुए पूर्ण नल जल योजना का हस्तांतरण पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। ‘हर घर जल’ योजना के माध्यम से गांवों में नल कनेक्शन के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाकर ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी प्रिया सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!