छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की माताजी का निधन…आज दोपहर 1 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा, सरकण्डा मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक, सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की पूज्यनीय माताजी कुसुम सिन्हा का आज 15 फरवरी 2026 को प्रातः 1:30 बजे 84 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही न्यायिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा आज दोपहर 1:00 बजे माननीय मुख्य न्यायाधीश के आधिकारिक निवास (बंगले) से प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात अंतिम संस्कार सरकण्डा मुक्तिधाम, बिलासपुर में किया जाएगा। कुसुम सिन्हा के निधन पर न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!