पीएम आवास योजना में सरायपाली ने पेश की मिसाल… जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन, आवास निर्माण में रचा नया रिकॉर्ड।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सरायपाली विकास खंड ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महासमुंद जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उच्च पूर्णता प्रतिशत, समयबद्ध निर्माण और सुदृढ़ निगरानी व्यवस्था के चलते सरायपाली विकास खंड जिले में पीएम आवास योजना का रोल मॉडल बनकर उभरा है।

वित्तीय वर्ष 2024–25: रिकॉर्ड पूर्णता

वित्तीय वर्ष 2024–25 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सरायपाली विकास खंड को 8163 आवास स्वीकृत हुए, जिनमें से 6553 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इस प्रकार 80.27 प्रतिशत पूर्णता के साथ सरायपाली ने महासमुंद जिले में सर्वाधिक पूर्णता प्रतिशत हासिल किया है। शेष आवास निर्माणाधीन हैं और तेजी से कार्य जारी है।

वित्तीय वर्ष 2025–26: तेज शुरुआत, मजबूत गति वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025–26 में विकास खंड को 1865 आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 1039 आवासों का निर्माण प्रारंभ हो चुका है, जबकि 20 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। हाल ही में द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त होने के बाद सभी स्वीकृत आवासों पर निर्माण कार्य गति पकड़ चुका है।

कुशल प्रबंधन और टीमवर्क का नतीजा

सरायपाली की इस सफलता के पीछे जनपद पंचायत सरायपाली के पीएम आवास विभाग की सक्रिय भूमिका रही। योजना की सतत निगरानी, नियमित फील्ड निरीक्षण, लाभार्थियों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता ने कार्यों को रफ्तार दी।

गणतंत्र दिवस पर सम्मान

प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पीएम आवास विभाग में पदस्थ प्रभारी पुष्पक साहू को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूरी टीम के समर्पण और मेहनत की सार्वजनिक स्वीकृति है।लाभार्थियों के चेहरे पर खुशीतेजी से पूरे हो रहे पक्के आवासों से सैकड़ों परिवारों का सपना साकार हो रहा है। सुरक्षित छत, सम्मानजनक जीवन और सामाजिक स्थिरता की दिशा में यह योजना सरायपाली क्षेत्र में वास्तविक बदलाव ला रही है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में सरायपाली विकास खंड की यह उपलब्धि प्रशासनिक दक्षता, जनभागीदारी और योजनाबद्ध कार्यान्वयन का सशक्त उदाहरण है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!