सरायपाली के विकास को मिली नई गति, उपमुख्यमंत्री अरुण साव से आत्मीय मुलाकात में विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के क्षेत्रीय प्रवास के दौरान आज नवीन विश्राम गृह, सरायपाली में एक आत्मीय एवं सकारात्मक भेंट आयोजित हुई। इस अवसर पर सरायपाली क्षेत्र के वरिष्ठ जनों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विकास को लेकर सार्थक और दूरगामी चर्चा की गई।भेंट के दौरान सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत सड़कों, पुल-पुलिया, एनीकट सहित अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, भाजपा नेता चंद्रकुमार पटेल, विपिन उबोवेजा, धर्मेंद्र ठाकुर, संजय शर्मा, पार्षद सेन जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने सरायपाली क्षेत्र को लगातार मिल रही विकास सौगातों के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह मुलाकात न केवल विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, बल्कि इससे क्षेत्र में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार भी हुआ है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!