गंगानगर में भोलेनाथ का श्रृंगार महाकालेश्वर उज्जैन के तर्ज पर..रुद्राभिषेक से अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरण किया गया।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक ,सर्वव्यापी/

महादेव विश्वनाथ मंदिर गंगानगर में महाशिवरात्री पर्व हर वर्ष की तरह धूमधाम से मनाया गया , सवालाख बाती से महाआरती में हजारों लोगो ने भाग लिया , महादेव का श्रृंगार महाकाल की तरह किया गया, समिति के अध्यक्ष संदीप शर्मा जी ने बताया, की श्रृंगार करने में ४ घंटे का समय लगा, जिसमे सभी सदस्यों का सहयोग रहा। और फूलों से आकर्षक सजावट देखते ही बन रही थी । सुबह से रुद्राभिषेक ,आरती और भक्तों की भीड़ पूरे गंगानगर में उत्साहपूर्ण वातावरण में 24 धंटे भंडारा,प्रसाद की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा किया गया था। शाम को महाआरती के बाद संगीतमय सुंदरकांड पं संकल्प शुक्ला जी महराज द्वारा किया गया, जिसमें सभी गंगानगर वासी शामिल हुए। पंडित सूर्यभूषण शर्मा सहित महादेव की सेवा में समिति के सदस्य रघुनंदन शर्मा,संदीप शर्मा ,जय कौशिक,राजू तिवारी,अश्वनी पांडे,महेन्द गुप्ता, सुबोध शुक्ला,अमित ठाकूर ,विक्की यादव,जेडिया जी, अखिलेश वर्मा, भरत सिंह, दुर्गेश ठाकुर, अजय कौशिक दीपक पटेल,मनजीत एवं समिति के सभी सदस्य एवं विशेष रूप से गंगा नगर युवा मंडल का सहयोग रहा, सहित सैकड़ों भक्त लगे रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!