हुसैनी-यंग कमेटी कोटा के अध्यक्ष बने मोहम्मद जावेद खान..सिराज फारूकी बने उपाध्यक्ष…सामाजिक-सरोकार समाज के बिखरे-कमजोर तबकों के नवजवानों को मुख्यधारा से जोड़ना..मानवता से जुड़े काम सर्वोपरि… मोहम्मद जावेद खान।

Share Now

सर्वव्यापी/ रामनारायण यादव/ करगीरोड-(कोटा)

22-अक्टूबर 2025 को हुसैनी-यंग कमेटी मुस्लिम जमात-कोटा द्वारा बड़े पैमाने पर एक रोजा जश्ने ग़ौसुलवरा-कॉन्फ्रेंस जलसा कार्यक्रम आयोजित किया गया था ल..जिसमें बिलासपुर जिले सहित दूसरे राज्यों के धर्मगुरु कांफ्रेंस जलसा कार्यक्रम में शामिल हुए थे हुसैनी यंग कमेटी मुस्लिम जमात कोटा में कोटा नगर सहित कोटा से लगे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र करखा नयापारा,खुरदुर,घुमा,सलका पोड़ी, बिल्लीबंद, घुमा-लंमकेना छोटी बड़ी-करगी-छेरकाबांधा बरर सहित बेलगहना रतनपुर के युवा वर्ग भारी संख्या में शामिल हुए थे..पहली बार कोटा नगर में बड़े पैमाने पर किए गए धार्मिक कार्यक्रम का सफल आयोजन हुसैनी-यंग कमेटी मुस्लिम जमात कोटा से जुड़े युवाओं द्वारा किया गया था।इसी कड़ी में 13-फरवरी को हुसैनी यंग कमेटी मुस्लिम-जमात कोटा में शामिल समाज के युवाओं की एक महत्त्वपूर्ण बैठक रखी गई जिसमें कि हुसैनी यंग कमेटी के रजिस्ट्रेशन सामाजिक सरोकार से जुड़े सामाजिक कार्य-समाज के कमजोर तबके के लोगों,समाज के युवाओं को दीन के साथ दुनियावी तालीम के साथ मुख्यधारा में लाने कोटा सहित कोटा से लगे आसपास के ग्रामीण इलाके के युवा वर्गों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पैग़म्बरे इस्लाम मोहम्मद साहब के बताए हुए इंसानियत मानवता के भलाई वाले रास्तों पर चलते हुए मुस्लिम समाज और समाज के युवाओं को आगे बढ़ने संबंधित चर्चा उपरांत बैठक में उपस्थित युवाओं की आपसी सहमति-एकमत होकर मोहम्मद जावेद खान कोटा को हुसैनी यंग कमेटी का पहला अध्यक्ष (सदर) चुना गया वही उपाध्यक्ष (नायब सदर) के लिए सिराज फारूकी नयापारा को चुना गया, सचिव (सेकेट्री) के लिए हाशिम अली (सोनू) कोषाध्यक्ष (खजांची) के लिए फिरोज खान साहेब आलम को चुना गया है।हुसैनी यंग कमेटी मुस्लिम जमात कोटा की बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद जावेद खान सिराज फारूकी नयापारा, हाजी नियाजुद्दीन नयापारा, मस्जिद कमेटी के खजांची मोहम्मद फिरोज रजा, नायब सदर जब्बार खान, अमजद खान, निजाम खान कोटा फिरोज खान, कोटा फरीद खान, कोटा हाशिम अली कोटा, अफजल खान कोटा, आशिफ खान (हनी) कोटा, आशिक खान कोटा, आमिर खान कोटा आबिद खान नयापारा आशिफ खान नयापारा, समिउद्दीन नयापारा, वहाब खान, नयापारा, अफजल खान खुरदुर, शेख अफजल नयापारा मौजूद रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!